ओरमांझी मे मकर संक्रान्ति सह टुसू मेला समारोह का किया गया आयोजन |

रामगढ़। रामगढ़ दोहाकातु मउर सेरवा टांड़ चुटुपालु खिराबेड़ा ओरमांझी मे मकर संक्रान्ति सह टुसू मेला समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी विधिवत रूप से फीता काट कर उद्धघाटन किए। सर्वप्रथम मेला के संस्थापक स्व: त्रिवेणी बेदिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है। जो नए आरंभ और समृद्धि का संदेश देता है। मकर संक्रांति इस साल भी बड़े धूमधाम से मानाई जा रही है। इस अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं देती हूं। मौके पर रामगढ़ जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा खिजरी विधायक प्रतिनिधि प्रेमनाथ मुंडा ओरमांझी प्रमुख अनुपमा देवी रामगढ़ बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील करमाली चुटुपालु मुखिया वीरेंद्र मुंडा संरक्षक फुलेंद्र कुमार अनिल कुमार सुनिल बेदिया मनोज बेदिया कृष्णकांत बेदिया बालकिशून बेदिया सुनिल बेदिया किशोर महली चुन्दा बेदिया भारत महतो रामसेवक बेदिया कमलेश महतो गौरीशंकर महतो तस्लीम अहमद सहित हजारों की संख्या ग्रामीणों ने मेला का लुफ्त उठाए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top