सिन्दरी/धनबाद। दिनांक 23 जनवरी को माले कार्यकर्ताओ ने सर्वप्रथम कामरेड आनंद महतो जी का जन्मोत्सव धूमधाम से केक काट कर मनाया और सभी ने कामरेड आनंद महतो को दीर्घायु होने की कामना की।कामरेड आनंद महतो जी ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ को धन्यवाद कर खुशी प्रकट की।सुभाषचंद्र बोस का जन्म दिवस को माले कार्यकर्ताओ ने जोहार झारखंड संकल्प यात्रा के तहत पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड आनंद महतो के नेतृत्व मे विरसा परिसर से सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा तक पैदल यात्रा कर सुभाषचंद्र बोस को पुष्प अर्पित कर नमन किया।कामरेड आनंद महतो ने अपने संकल्प संवोधन मे कहा कि ” सुभाषचंद्र बोस का स्वतंत्रता आन्दोलन मुक्ति का मार्ग था ,जो विना भेदभाव का था, इसमे न कोई धर्म और न जाति का समावेश था ,परन्तु धर्मनिरपेक्ष विरोधी ताकते इसे कुर्सी की लङाई कहा जो तथ्यहिन था। आज संविधान खतरे मे है, इसकी रक्षा के लिए स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस को याद करना निहायत जरूरी है। “कार्यक्रम सफल आयोजन के लिए निम्नलिखित साथियो ने अहम योगदान दिये:-सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, कृष्णा महतो, विमल कुमार, सुधीर महतो, सुरेश सिंह, जितेन्द्र शर्मा, बिक्की पंडित, मधु दास, राजाराम रजक मुखिया जी, सहदेव सिंह, विरिन्चि महतो, पुरन सिंह, अमर सिंह, मनोज रवानी, सुभाष हासदा, राकेश महतो धूर्व दास, दीपक महतो, बबलू महतो, मंगल महतो, जितु सिंह, प्रकाश महतो सहित सैकङो ने उपस्थिति दर्ज की।