निर्मल महतो की जयंती पर रामगढ़ विधायक ममता देवी ने दी श्रद्धांजलि |

रामगढ़। रामगढ़ प्रखंड के बुढाखुखरा चौक में आज महान क्रांतिकारी और झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता निर्मल महतो की जयंती समारोह मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक ममता देवी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में विधायक ममता देवी ने कहा, “निर्मल महतो जैसे महान नेता का योगदान झारखंड के इतिहास में अमिट है। उन्होंने झारखंड के निर्माण के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उनके विचार और आदर्श हमें सामाजिक न्याय और समानता के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर झारखंड को समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।” इस अवसर पर कई स्थानीय नेता, बुद्धिजीवी और क्षेत्र के ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने निर्मल महतो के आदर्शों को स्मरण किया और उनके संघर्ष को सलाम किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने निर्मल महतो के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top