बड़कागांव :– बड़कागांव रेंज ऑफिस के पास श्री राम जीवन बीमा कंपनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि बिहार झारखंड के बिजनेस हेड शक्ति नाथ श्रीवास्तव कंपनी के झारखंड के आर एम समीर कुमार सरकार ने संयुक्त रूप से फीता काट व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि श्री राम बीमा कंपनी का जितना प्रचार प्रसार होगा उतना ही सुविधा मिलेगा। इस कंपनी के खुलने से क्षेत्र के लोगों को जीवन बीमा करने में कंपनी का बड़ा ही सराहनीय योगदान होगा। इसके लिए के फूलचंद कुमार को बधाई देते हुए कहा कि कंपनी के विस्तार के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक बनाकर के उन पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। आप दिन-रात मेहनत करें अधिक से अधिक लोगों को कंपनी में जोड़कर लाभ पहुंचाएं।
कंपनी के हेड इंचार्ज शक्ति नाथ श्रीवास्तव ने कहां की श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस भारत की अग्रणी कंपनियों में से एक है जो गांव देहात में आम आदमी का बीमा करता है। जिसके कारण भारत की सभी बीमा कंपनियों में 55 वा स्थान है। अब इस शाखा के माध्यम से बीमा की किया जाएगा। तथा बेरोजगार युवकों को कार्य भी प्रदान करेगी। हमारी कंपनी अन्य कंपनियों से अधिक सुविधा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य करेगी। इसके लिए हमारी टीम कार्य करेगी। इस अवसर पर बड़कागांव मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, मुखिया अनिकेत नायक,लीलाधन साव,उपेंद्र कुमार, कामेश्वर महतो घनश्याम कुमार ,केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष पंकज शाह,उपेंद्र साहू नागेश्वर कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।