पूर्व घोषित विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की ग्राम स्तरीय बैठक सम्पन्न |

विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में बुधवार शाम को ग्राम स्तरीय तैयारी बैठक ग्राम आरासाह चबूतरा में पूर्व मुखिया शिवप्रसाद मुंडा की अध्यक्षता तथा कपिल मुंडा व लाल मोहन मुंडा के संचालन में की गई। साथ ही ग्राम चेतमा के देवी मंडप में दीपक कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसका संचालन दिनेश कुमार महतो के द्वारा किया गया। सम्पन्न दोनों गांवों के बैठक में 21 जनवरी 2025 को पी वी यू एन एल लेबर गेट के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन आंदोलन को सफल बनाने के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में कहा गया कि ग्राम आरासाह और चेतमा के सभी महिला पुरुष ग्रामीण व बच्चे शत-प्रतिशत पारम्परिक हरवे हथियार के साथ आंदोलन में भाग लेंगे। बैठक के माध्यम से पी वी यू एन एल के सी इ ओ के द्वारा नए साल के उपलक्ष्य में केक काटते हुए प्रेस ब्रीफिंग के दौरान गलत ब्यानी की निंदा की गई और कहा गया कि जब विस्थापित प्रभावित जिसकी धरती पर विशाल पावर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, अपने हक-अधिकार की मांग कर रहे हैं तो स्थानीय बोल कर गुमराह करने की कोशिश की जाती है।

जो लोग बाहर से आकर हमारे रोजी रोटी को मार रहे हैं, वे भी आज अपने आपको स्थानीय बोलते हैं। ऐसे में प्रबंधन का विस्थापित-प्रभावितों के प्रति नकारात्मक नजरिया साफ झलकता है। इसीलिए हम ग्रामीणों के सामने आंदोलन के सिवाय दूसरा कोई रास्ता नहीं है। बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के कोषाध्यक्ष प्रदीप महतो, कपिल मुंडा, विजय मुंडा,राजू मुंडा, रविंद्र महतो, बालचंद, हरिहरपुर पंचायत के उप मुखिया प्रेम कुमार महतो दिनेश कुमार महतो राजेश कुमार रवि कुमार मुकेश महतो सुखलाल महतो पंकज महतो पीयूष कुमार सुधीर महतो नरेश महतो गोपाल महतो कुशलनाथ महतो कृष्णा महतो प्रदीप महतो, भीम महतो, वीरेंद्र कुमार अनुज कुमार प्रकाश कुमार,बासुदेव महतो,नकुल देव महतो,निर्मल महतो, मजेश कुमार महतो,सुरेश महतो,मनोज कुमार, किशोर कुमार महतो, केली देवी, शांति देवी,रिंकी देवी, पार्वती देवी,मन कुमारी देवी, आलो देवी,सारो देवी सहित सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top