जगदेव बाबू व्यक्ति नहीं विचार थे:जदयू जिलाध्यक्ष |

चतरा: -कन्हाचट्टी प्रखंड के चिरीदीरी में बिहार लेलिन बाबू जगदेव प्रसाद की 103वीं जयंती मनाई गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता दांगी/कुशवाहा समाज के कन्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष संजय दांगी द्वारा किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में केदार प्रसाद दांगी उपस्थित थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दांगी समाज के जिलाध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद क्रांतिकारी राजनेता थे,बिहार विधानसभा के सदस्य थे।वे 1968 में सतीश प्रसाद सिंह मंत्री मंडल में 4 दिन के लिए उपमुख्यमंत्री का कार्य किया था।उन्होने उनके बिचार को आगे बढ़ाने की अपील किये।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष राम आशीष कुमार ने कहा की जगदेव प्रसाद व्यक्ति नहीं विचार थे ,जगदेव बाबू ने अपने नेतृत्व से शोषित समाज में नवचेतना का संचार किया।वे समतामूलक सामाजिक व्यवस्था के पक्षधर थे।वे कहते थे चपरासी हो या राष्ट्रपति की संतान ,सबको शिक्षा एक सामान। इन्हें बिहार लेलिन भी कहा जाता है। वे शोषित पीड़ित के आवाज थे।कार्यक्रम इंद्रदेव दांगी,संतोष दांगी,त्रिलोकी दांगी,योगेंद्र यादव,रामेश्वर यादव,जदयू जिलाध्यक्ष राम आशीष,बद्री दांगी ,पोखन महतो समेत अन्य गणमान्य लोगो ने भी संबोधित किए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top