चतरा:– सिमरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वें पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने महात्मा गाँधी के आदर्शों एवं मूल्यों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरिया, अंचल अधिकारी सिमरिया एवं समस्त प्रखंड एवं अंचल कर्मी शामिल थे |