जिनका कोई नहीं उनको कुंभ स्नान कर आऊंगा : ननकी |

पतरातू ग्राम पंचायत कोतो के ऐतिहासिक रामनवमी अखाड़ा से दुसरा जत्था तीन बसों से लगभग 170 तीर्थकारों को प्रयागराज कुंभ, अयोध्या व काशी विश्वनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान किए। मौके पर मुख्य रूप से वरीय कांग्रेसी नेता जय प्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि इस यात्रा में कोतो, कटिया, पंचमंदिर,टेरपा, किरीगढा, हनुमानगढ़ी हेसला, पतरातु, सौन्दा, भुरकुंडा व बरकाकाना के यात्री हैं और सभी में काफी हर्ष व उल्लास है। कोतो रामनवमी अखाड़ा जय श्रीराम, हरहर गंगे के नारे से गुजां। सभी लोग भक्ति भाव के गंगा में सराबोर हो कर यात्रा में एक दुसरे को गले लगाकर यात्रा की मंगल कामना की। यात्रा में मुख रूप से विनय सिंह संतोष सिंह, तुषार मिश्रा, हरिदास साव, अशोक ठाकुर, सुरेन्द्र साव, लखन साव, प्रदीप साव, बालदेव राम, लीलु राम, मनोज सिंह, खुशबु देवी,, सरोज देवी, गीता सिन्हा, निशा देवी,, माया देवी, सरिता देवी, आदि सैकड़ों की संख्या में यात्री रवाना हुए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top