रामगढ़/गोला। गोला प्रखंड बंदा पंचायत के मुरपा स्थित 3DD पब्लिक स्कूल मुरपा में Science Exhibition कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह लोकसभा के सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी शामिल हुए। विद्यालय के छात्रों ने मुख्य अतिथि श्री चौधरी को तिलक चन्दन लगाकर स्वागत किया। छतरी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चे देश का भविष्य है। विज्ञान प्रदर्शनियों का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना होता है। बच्चे केवल किताबी शिक्षा प्राप्त न करें बल्कि हर क्षेत्र में आगे आएं। बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा सामने लाने के लिए ही विद्यालय कार्य करते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को एक ऐसा मंच मिलता है। जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा को सामने ला सकते हैं। यह प्रदर्शनी छात्रों के बीच टीमवर्क और सहयोग की क्षमता बनाने में भी मदद करती है। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न मॉडलों व परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों की विधियों को लागू करके दिखाया गया। छात्रो ने बेहतर कला का प्रदर्शन किया। सभी छात्रों को गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने शुभकामनाएं दिये। मौके पर राजू कुमार कुशवाहा प्राचार्य निलम कुमारी विशु रजवार नितिश खन्ना रंजित प्रजापति पंकज कुमार सागर कुमार आदि मौजूद थे।