रामगढ़/गोला। गोला थाना क्षेत्र के चक्रवाली गांव में शनिवार देर शाम को एक महिला मंजू देवी 29 वर्ष कि गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि चक्रवाली गांव निवासी कलेन्द्र मुंडा अपनी पत्नी मंजू देवी एवं दो बच्चों के साथ चोपादारू मेला देखने गया था। मेला से वो अपने बच्चों को स्वजनों के साथ छोड़ कर अपनी पत्नी के साथ घर लौट गया। घर लौटने के बाद वह मुर्गा लाने मगनपुर चला गया। वापस जब लौटा तो देखा कि पत्नी का किचन में गला रेत कर हत्या कर दिया गया है। इधर घटना की जानकारी गोला पुलिस को दी गई। देर रात को एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद घटना स्थल पहुंच कर जाँच पड़ताल किया। बताया गया कि मृतक महिला मंजू देवी का प्रेम प्रसंग यहाँ काम कर रहे अलमारी मिस्त्री से चल रहा था। वह कई वर्षो से यहाँ रह कर काम कर रहा था। प्रेम प्रसंग में उस समय दरार हो गया ज़ब महिला को भारत माला परियोजना में जमीन के बदले में पैसा मिला। धीरे धीरे वह मिस्त्री से बात करना बंद कर दी। दबे जुबान से यह भी बताया जा रहा है कि मिस्त्री ने ही महिला का हत्या कर दिया है।इसकी जानकारी आस पास के लोगों को भी है। लेकिन वो कहां का है जानकारी देने से लोग बच रहे हैं। प्रथम दृस्टिया शव को देखने से प्रतीत होता है कि किसी धारदार हथियार से महिला का गला रेता गया है। पूरा किचन रूम खून से लथपथ हो गया है। बाटा गया कि मृतका के पति बाहर में मजदूरी का काम करता है। वह कुछ दिनों पहले ही गांव आया था। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा बुरा हाल है