उधवा/साहिबगंज । प्रखंड के पूर्वी उधवा दियारा पंचायत में बुधवार को गरीब असहाय व दिव्यांगों के बीच पंचायत समित सदस्य मनवर हुसैन ने कंबल का वितरण किया। जानकारी के अनुसार पंस सदस्य मनवर हुसैन ने करीब एक दर्जन गरीब असहाय,वृद्ध व दिव्यांग के बीच कंबल वितरण किए। इस मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आए। पंस सदस्य मनवर हुसैन ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब,असहाय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन न होने से वह ठिठुर रहे है। ऐसे में कंबल वितरण से ठंड से बचने में काफी मदद मिलेगी। कहा कि मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहता हूं। गरीबों की सेवा पुण्य का काम है। गरीबों की सहायता ही सच्ची सामाजिक सेवा है।