साहिबगंज।रविवार को राजमहल थाना क्षेत्र के कसवा पंचायत अन्तर्गत मंगलहाट गढ़तलाव गांव का एक 24 वर्षीय युवक की मौत अचानक हो गई। जानकारी के अनुसार कसवा पंचायत के गढ़तलाव गांव के निवासी तोपन यादव का पुत्र सुरज कुमार यादव (24) हर रोज की तरह रविवार की अहले सुबह अपने काम में चला गया। वह पेशे से ट्रेक्टर चालक था और इसी काम से वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के भाई सुमन कुमार यादव ने बताया रविवार की सुबह लगभग सात बजे उसके भाई ने उसे फोन कर के बताया कि उसे कुछ हो गया है। जिसके बाद उसने फोन काट दिया। जब मैं अपने भाई के कार्य स्थल पहुंचा तो पता चला उसे राजमहल अनुमंडल अस्पताल लेकर जाया जा चुका है। प्रत्यक्ष दर्शी लोगों ने बताया सुरज ट्रैक्टर चला रहा था और अचानक ट्रैक्टर रोक कर नीचे उतरा और बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद उसे राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मालदा रेफर कर दिया। मालदा ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक अपने पिछे पत्नी व तीन वर्ष की एक बच्ची छोड़ कर चला गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल के लिए पुलिस प्रशासन |
