चतरा:- लावालौंग प्रखंड मे कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की बैठक की गई जिसमें 7 जनवरी को प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन और प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने को लेकर चर्चा किया गया एवम् धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ,प्रखंड सचिव बसंत पाण्डेय ,उपाध्यक्ष किशोरी पाण्डेय, कोषाध्यक्ष शशिभूषण पाण्डेय ,जिला कार्यकारणी सदस्य सुरेश पाण्डेय, पंकज पाण्डेय ,सुदामा पाण्डेय एवम् अन्य विप्र गण उपस्थित हुए
