सेन्हा-लोहरदगा: बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रखंड क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के सेक्टर तीन व चार की सेविकाओं को नौनिहाल बच्चों का विकास के बारे में विशेष जानकारी दिया गया। लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में संचालित बल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका जया पाण्डेय ने सेविकाओं को बच्चों के विकास संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी सेविकाओं को बताते हुए कहा कि गर्भधारण से लेकर 6 वर्ष के उम्र तक मे बच्चों में 80% विकास होता है। और 0 से 3 वर्ष तक के नौनिहाल बच्चों का विकास के लिए छःआयाम है। जिसके तहत मानसिक संज्ञानात्मक समाजिक रचनात्मक विकास आवश्यक है। साथ ही कहा कि नौनिहाल बच्चे बच्चियों को बोल चाल,पढ़ाई,दैनिक कार्य सहित अन्य किसी भी कार्य को माता पिता व आंगनबाड़ी सेविकाओं को सकारात्मक के साथ सिखाना चाहिये.साथ ही कहा कि शाररिक स्वास्थ्य व मजबूती के लिए बच्चे बच्चियों के प्रति खान पान में विशेष ध्यान देना चाहिए। नौनिहाल बच्चों को समय समय पर हरि साग सब्जी,दूध,फल,अंडा व अन्य पौष्टिक आहार देने से शाररिक व मानसिक विकास होता है। मौके पर टिंकी देवी,किरण कुमारी,शांता मिंज,रेणु देवी,हुमा समरीन,रजनी देवी,रेणु देवी सहित अन्य सेविकाएं उपस्थित थे
![](https://jharkhandvani.com/wp-content/uploads/2025/01/7d5d6ea9-f4d1-45b8-9022-16dc5f591f31-1024x461.jpg)