छोटा पंचगढ़ जिरवाबाड़ी में क्रिसमस आध्यात्मिक तरीके से मनाया गया।

साहिबगंज।शहर के छोटा पंचगढ़ जिरवाबाड़ी डॉ अजय कुमार सिंह के मकान में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मुख्य सेवा केंद्र में क्रिसमस का कार्यक्रम आध्यात्मिक तरीके से मनाया गया।साहिकगंज सेवा केन्द्र प्रभारी बी के बिन्दु दीदी ने क्रिसमस का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि क्रिसमस को इस दुनिया में ईसामसीह के आगमन के दिन के रूप में मनाते हैं।लेकिन यह कुछ गहरे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक सत्यों का भी प्रतीक है।उन्होंने कहा कि हम क्रिसमस पेड़ को बहुत खूबसूरती से सजाते है,पेड़ के शीर्ष पर एक बड़ा चमकता सितारा लगाते है,और पेड़ के प्रत्येक पत्तों को बल्ब से रौशन करते है।बिंदु दीदी ने कहा कि पतियों पर लगे ये छोटे से बल्ब हम में से प्रत्येक आत्मा को दशति है,जो प्रत्येक पते की तरह अद्वितीय है।शीर्ष पर स्थित सितारा ईश्वर है,जो इस तथ्य को दर्शाता है कि हम सभी का एक ही आध्यात्मिक पिता है।इसलिए अलग-अलग होने पर भी,हम आध्यात्मिक भाईयों के रूप में एक ही परिवार के सदस्य है,एक ईश्वर की संतान है।उन्होंने कहा कि ईसा मसीह को हमेशा ऊपर की ओर इशारा करते हुए एक उंगली से दिखाया गया है।और उन्होंने यह भी कहा कि ईश्वर एक है,ईश्वर प्रकाश है,मैं ईश्वर का बच्चा हू”वह हमें सीधे ईश्वर,सर्वोच्च आत्मा से जुड़ने का संदेश देने के लिए एक दूत के रूप में आए।इसलिए आइए अब हम ईश्वर के साथ एक सीधा व्यक्तिगत और गतिशील संबंध विकसित करें।कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेवी विनोद कुमार यादव,ज्योतिषाचार्य कुंज बिहारी,डा पूनम कुमारी,महेश केशरी,सुशीला देवी,ललिता देवी,अजय यादव,सरिता देवी,प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top