68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिले के 02 खिलाड़ी एवं 01 टीम मैनेजर रवाना

साहिबगंज।स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवम हरियाणा सरकार द्वारा आगामी 07 से 11 दिसम्बर तक हरियाणा के भिवानी शहर में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आरती कुमारी एवम रिया कुमारी (+2 उच्च विद्यालय,कोदरजन्ना) 27 से 05 दिसम्बर तक रांची में आयोजित विशेष कैंप के उपरान्त रांची से हरियाणा के लिए रवाना हो गए।वहीं +2 उच्च विद्यालय कोदरजन्ना, साहेबगंज के शारीरिक शिक्षक बिरेंद्र कुमार झारखंड राज्य टीम के साथ मैनेजर का दायित्व का निर्वहन करने के लिए टीम के साथ हरियाणा रवाना हुए ।उपायुक्त श्री हेमंत सती, जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा, जिला ओलम्पिक संघ के राजेश यादव, माधव चंद्र घोष, कल्याण श्रीवास्तव, संतोष उर्फ टिंकू, खेल विभाग के प्रशिक्षक योगेश यादव,अशोक साहनी,निमाई चौधरी,आदित्य कुमार, बमबम कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापिका वंदना कुमारी,सोने लाल,आलोक कुमार,चंदन कुमार, प्रणव शर्मा, तोहिद आलम, महफूज सुभाषित, कुमार, संतोष कुमार,नवनीत कुमार सोनू ,अरुण कुमार दास,गौरव झा समेत जिले वासियों ने बेहतर प्रदर्शन हेतु जिले के दोनों खिलाडिय़ों एवं मैनेजर को शुभ कामना दी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top